जबलपुर पुलिस द्वारा जिले में रहने वाले ऐसे बुजुर्ग लोग जिनकी संतान शहर से दूर दूसरे शहरों या फिर विदेशो में नौकरी के लिए गए हुए है। ऐसे में उन बुजुर्गो को घर पर अकेले रहकर अपना जीवन जीना पड़ रहा है। जबलपुर पुलिस ऐसे बुजुर्ग लोगो के घर पर जाकर उनका जन्मदिन केक काटकर मना रहे है। आस्था अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है जबलपुर पुलिस बुजुर्ग लोगो के पास जाकर उनका हालचाल और उनकी समस्या और तकलीफो को सुनकर उनका तुरंत हल भी कर रहे है। जबलपुर पुलिस के ऐसे कार्यों की चौतरफा तारीफ़ हो रही है। ओमती थाना , प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार द्वारा नेपियर टाउन में रहने वाली डॉ आशा खन्ना का 76वां जन्मदिन मनाया गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार सहित थाने के अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में शिरकत की है। डॉ आशा लता गवर्मेंटस साईंस कालेज जबलपुर से सेवानिवृत हुयी है और घर पर अकेले रह रही है। जबलपुर संवेदना पूर्वक चलाये जा रहे आस्था अभियान के तहत बुजुर्गो के सम्मान को देखकर डॉ आशा खन्ना भी भावुक हो गई है। पुलिस की इस पहल से शहर में रहने वाले बुजुर्गो काफी खुश नजर आ रहे है।
बाइट – वीरेंद्र सिंह पवार -थाना प्रभारी ओमती
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


