24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मोबाइलव्यापारहेडलाइंस

सैमसंग भारत में 18 अक्टूबर को गैलेक्सी ए05एस स्मार्टफोन लॉन्च करेगा

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर । सैमसंग ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 18 अक्टूबर को भारत में अपना लेटेस्ट गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन गैलेक्सी ए05एस लॉन्च करेगा।

नया स्मार्टफोन तीन कलर्स लाइट ग्रीन, लाइट वॉयलेट और ब्लैक में उपलब्ध होगा।

सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज का लेटेस्ट एडिशन 6.7-इंच एफएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ है। शानदार फोटो और वीडियो लेने के लिए गैलेक्सी ए05एस में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

कंपनी के अनुसार, मेन 50 मेगापिक्सल कैमरा कम रोशनी में भी विविड और रिच पिक्चर्स लेने में सक्षम है। गैलेक्सी ए05एस 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरे के साथ आएगा। 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सुनिश्चित करता है कि आपकी सेल्फी शार्प और क्लियर हो।

गैलेक्सी ए05एस बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सेगमेंट-लीडिंग स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। 6 एनएम प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर निर्मित, स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट ऐप्स के बीच निर्बाध रूप से मल्टीटास्क कर सकता है।

गैलेक्सी ए05एस एक रिफाइन बिल्ड और फिनिश को अपनाता है और सैमसंग के सिग्नेचर गैलेक्सी डिजाइन को आगे बढ़ाएगा।

कंपनी ने कहा कि गैलेक्सी ए05एस का लॉन्च भारत में फेस्टिव सीजन के साथ हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा।

 

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

Leave a Comment