September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

12 साल के बच्चे ने 7 साल के बच्चे के साथ किया आप्रकृतिक कृत्य

देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक 12 साल का लड़का जो कक्षा 7 में पड़ता है। उसने मोबाइल पर अपने पड़ोस में रहने वाले सात साल के बच्चे को पॉर्न वीडियो दिखाई और उसके साथ आप्रकृतिक कृत्य को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चा क्लास 3 में पड़ता है।

यह घटना जून महीने की है। लेकिन पीड़ित बच्चे के पिता ने बुधवार को इस मामले की एफआईआर रायपुर थाने में दर्ज कराई है। आपको बता दें कि ये दोनों बच्चे आपस में पड़ोसी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा 7 के बच्चे ने इस कृत्य को अंजाम तब दिया जब पीड़ित मासूम अपने घर पर अकेला था।

12 साल का बच्चा पहले पीड़ित बच्चे के घर गया और उसे मोबाइल पर पॉर्न वीडियो दिखाई। उसके बाद उसके साथ आप्रकृतिक कृत्य किया। फिर उस मासूम बच्चे को धमकाया भी। लेकिन पीड़ित बच्चे ने घटना के अगले दिन अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। उसके बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों ने उस बच्चे के परिजनों को घटना बताई। जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता हुआ।

समझौता ये हुआ कि जिस बच्चे ने ये कुकर्म किया था उसके परिजनों ने उसे अपने किसी रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद वो बच्चा अपने घर वापस लौट आया। जिसके बाद पीडित बच्चे के पिता ने बुधवार को रायपुर थाने में उस बच्चे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading