24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल की छह फ्रेंचाइजियों से जुड़ा बीकेटी टायर्स

नई दिल्ली, 31 अगस्त | बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी टायर्स) ने आईपीएल की छह फ्रेंचाइजियों के साथ करार किया है। यह छह फ्रेंचाइजियां मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स हैं।

आईपीएल के 13वां सीजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जा रहा है।

कंपनी के संयुक्त महानिदेशक राजीव पोद्दार ने कहा, “क्रिकेट भारत में काफी मशहूर खेल है। हर कोई इस खेल को प्यार करता है। जब खेल की बात आती है तो हम बीकेटी में न रुकने वाले हैं। हम उस इवेंट का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है।”

बीकेटी बिग बैश लीग (बीबीएल) के जरिए पहले से ही क्रिकेट को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा यह प्रो कबड्डी लीग की 12 में से आठ टीमों का भी प्रायोजक है।

अन्य ख़बरें

युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत कल्चर बनाना हमारा लक्ष्य’, कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोलीं सिरिवर्धने

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

Leave a Comment