28.7 C
Jabalpur
April 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार : प्रेम प्रसंग में 2 युवकों की हत्या, प्रेमिका और उसकी बहन हिरासत में

बेगूसराय, 31 अगस्त | बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर प्रेमप्रसंग में दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस फिलहाल दो लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि, दोनों युवक 25 अगस्त से लापता थे और रविवार देर शाम उनका शव बखरी थाना क्षेत्र से नदी के किनारे से बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, डंडारी थाना क्षेत्र के कामाचक गांव निवासी राजीव सदा का प्रेम प्रसंग एक लड़की से था। परिजनों का आरोप है कि 25 अगस्त को लड़की ने राजीव सदा को मिलने के लिए बुलाया था।

राजीव सदा अपने दोस्त भगवान सदा के साथ उससे मिलने गया था और उसके बाद वो वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इन दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

लोगों ने रविवार देर शाम दो युवकों के शव को नदी के किनारे देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

बखरी थाना के प्रभारी अजीत कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस मामले में प्रेमिका और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में 18 अप्रैल को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

Newsdesk

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्राउट मछलियों के संरक्षण के लिए 12 लाख रुपये देने का आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading