September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

बदलते रिश्तों की कहानी है नानी की हाय नन्ना फिल्म, टीजर हुआ जारी

तेलुगु सिनेमा स्टार नानी की अपकमिंग फैमिली-ड्रामा फिल्म हाय नन्ना ने अपना ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। टीजर रिश्तों की बदलती गतिशीलता को दर्शाता है और यह परिवार और प्यार की कहानी है।फिल्म के ज्यादातर डिटेल्स अभी भी सीक्रेट्स रखे गए हैं इसलिए बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। टीजर में नानी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के किरदार के बीच सच्चा प्यार होता दिखाई दे रहा है।हाय नन्ना बदलते रिश्तों के साथ-साथ भावनाएं कैसे विकसित होती हैं, इसकी एक कहानी प्यार, परिवार और सामने आ रही परेशानियों से निपटने की कहानी है। यह पूरा सिनेरियो पीरियड-ड्रामा स्टाइल के सौंदर्यशास्त्र और सोबल म्यूजिक के साथ है।टीजर को काफी सराहना मिल रही है। मूल रूप से एक पिता होने के साथ-साथ फिर से किसी के प्यार में पडऩे की भावनाओं से कैसे निपटना है और इसके परिणाम क्या हो सकते हैं, फिल्म की कहानी इस पर आधारित है। हाय नन्ना से पहले, नानी को पीरियड-एक्शन-ड्रामा फिल्म दशहरा में देखा गया था, जो आलोचनात्मक और व्यावसायिक दोनों तरह से सफल रही थी। वहीं मृणाल ठाकुर के पास कई प्रोजेक्ट हैं, जो सभी पोस्ट प्रोडक्शन में हैं।इन फीचर में आंख मिचौली, पूजा मेरी जान और पप्पी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय  

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading