जबलपुर :– विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का वचन पत्र सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है केंद्रीय राज्य मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा लालच झूठ और भ्रम की रही है कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ नहीं है उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को लालच और भ्रम का पुलिंदा करार दिया है प्रहलाद पटेल का कहना है कि भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार गरीब कल्याण का अभियान चला रही है ,प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण और सम्मान के संकल्प को राज्य सरकार ने आगे बढ़ने का काम किया है लाड़ली लक्ष्मी लाडली बहन और निर्धन कन्याओं के विवाह जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं उनका दावा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई है, बगावत की आग पूरे राज्य में फैल गई है जिस पर काग्रेस वचन पत्र के जरिए पानी डालने की कोशिश कर रही है, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ के वायरस हो रहे वीडियो पर भी निशाना साधा जिसमें कमलनाथ टिकट दावेदारों से दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र का कुर्ता फाड़ने के लिए कह रहे हैं उनका कहना था कि कांग्रेस का नेतृत्व थका हुआ है जबकि हमारे पास 25 साल का रोड मैप है अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित देश बनाने के लिए दृढ़ संकल्प थे उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के थके हुए नेतृत्व को खारिज कर देगी |
byte
प्रह्लाद सिंह पटेल
केंद्रीय राज्य मंत्री
Surkhiya-
1- कांग्रेस का वचन पत्र लालच, झूठ और भ्रम का पुलिंदा
2- केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने साधा निशाना
3- कांग्रेस का नेतृत्व थका हुआ


