November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोविड-19 से संक्रमित

पणजी, 2 सितंबर | गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को जानकारी दी कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह होम आइसोलेशन में हैं। सावंत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि मुझ में अभी तक उसके लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, इसलिए मैंने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं घर से ही अपना काम करना जारी रखूंगा और अपने कर्तव्यों का पालन करता रहूंगा। जो लोग मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।”

गोवा में अब तक संक्रमण से हुई 194 मौतों के साथ कुल 18,006 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment