29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने तोड़े भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड : भाजपा

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। भाजपा ने सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अपने घमंडिया फाइल्स अभियान के तहत 10वां एपिसोड जारी कर आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 5 मिनट 48 सेकंड का वीडियो जारी कर कहा, “खुद को आम आदमी, कट्टर ईमानदार और जनता का सेवक कहकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं ने तोड़े भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड। घमंडिया फाइल्स के 10वें एपिसोड में देखिए कैसे ‘कट्टर ईमानदार’ निकले ‘कट्टर बेईमान’..”

वीडियो में भाजपा ने केजरीवाल द्वारा बनवाए गए अपने बंगले पर खर्च किए गए भारी-भरकम राशि का जिक्र किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा अपने पहले दिए गए बयानों के उलट सुख सुविधा, सरकारी सुविधा और सुरक्षा लेने, शराब घोटालों सहित दिल्ली सरकार में हुए अन्य कई घोटालों का जिक्र किया और अरविंद केजरीवाल के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है और उन्हें भी उसी तरह से अर्श से फर्श पर पहुंचाएगी जैसे घंमड़िया गठबंधन के बाकी दलों को पहुंचाया है।

आपको बता दें कि, भाजपा विपक्षी दलों के ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर प्रहार करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘घमंडिया फाइल्स’ की एक सीरीज चला रही है।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment