26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पिथौरागढ़ की काली नदी में गिरे वाहन से सभी 6 शव बरामद

पिथौरागढ़, 26अक्टूबर । 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से आदि कैलाश लेकर जा रहा वाहन काली नदी में गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में सभी वाहन सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद गुरुवार को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को बाहर निकाला है।

आपको बता दें कि 24 अक्टूबर 2023 को पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर आदि कैलाश से यात्रियों को ला रही जीप तंपा मंदिर के पास अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। स्थानीय पुलिस चौकी के माध्यम से उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एचसी मनोज धोनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

वाहन (यूकेO4-टीबी 2734) में कुल 6 लोग सवार बताए गए, जो आदि कैलाश यात्रा के लिए आये थे। इनमें से 2 स्थानीय निवासी थे।

दुर्घटनास्थल बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते उस दिन रेस्क्यू अभियान चलाया जाना सम्भव नही हो पाया। 25 अक्टूबर को प्रातः से ही एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

 

  • #
  • #
  • #

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading