November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रदूषण पर केजरीवाल की आपराधिक उपेक्षा दिल्ली को मार रही है : भाजपा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । भाजपा ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल पर अपना स्टैंड बदलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल की आपराधिक उपेक्षा दिल्ली को मार रही है।

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने प्रदूषण के कारण दिल्ली का दम घुटने की बात कहते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी कहा करती थी कि पंजाब में पराली जलाने से दिल्ली में वायु प्रदूषण हो रहा है और पंजाब के सीएम के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

लेकिन वर्ष 2023 में कह रही है कि उनके पास कोई आधिकारिक डेटा नहीं है, वे नहीं जानते कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का कारण क्या है।

मालवीय ने अरविंद केजरीवाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आगे कहा कि केजरीवाल की आपराधिक उपेक्षा दिल्ली को मार रही है।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment