35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

करवा चौथ पर धामी सरकार ने महिला कर्मियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया

देहरादून, 31 अक्टूबर । प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी विभागों, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं और शासकीय प्रतिष्ठानों में सेवारत महिलाओं को करवा चौथ का तोहफा दिया है। उनके लिए प्रदेश में बुधवार यानी 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

करवा चौथ का पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। महिलाएं इसकी तैयारियों में जुटी हैं। बाजारों में श्रृंगार सामग्री की दुकानों से लेकर मेहंदी लगाने वालों के स्टॉलों तक भारी भीड़ उमड़ रही है। दिनभर निर्जल व्रत रखने के कारण करवा चौथ पर उन महिलाओं की मुश्किलें बढ़ जाती थी, जो सरकारी दफ्तरों अथवा विद्यालयों में कार्यरत हैं।

इसकी वजह यह थी कि उन्हें करवा चौथ के व्रत संबंधी परंपराओं के निर्वहन के साथ ही अपने कार्यालयी अथवा विद्यालयी दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है। ऐसे में अब प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उन्हें राहत दी है। सरकार ने महिलाओं के लिए बुधवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बुधवार 1 नवंबर को राज्य में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अन्य ख़बरें

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading