September 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

चौथे दिन तेजस की कमाई में भारी गिरावट, लाखों में सिमटा दैनिक कारोबार

सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।इसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने वायुसेना अधिकारी तेजस गिल का किरदार निभाया है। हालांकि, वह अपनी अदाकारी के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित होती नजर आ रही हैं।आलम यह है कि तेजस की कमाई रिलीज के चौथ दिन ही लाखों में सिमट गई है। टिकट न बिकने के कारण इसके कई शो रद्द भी हुए हैं।रिपोर्ट के अनुसार, तेजस ने रिलीज के चौथ दिन महज 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये हो गया है। तेजस ने 1.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी तो वहीं दूसरे दिन यह फिल्म 1.30 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही। फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी फायदा नहीं मिला और इसने तीसरे दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे। तेजस में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। टिकट खिड़की पर तेजस का सामना 12वीं फेल से हो रहा है।

अन्य ख़बरें

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है

Newsdesk

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading