24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर फैसला शुक्रवार तक सुरक्षित

मुंबई, 10 सितम्बर | सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर फैसला अब शुक्रवार को आएगा। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया। रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। रिया को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के इस्तेमाल मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वो फिलहाल भायकुला जेल में है।

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बुधवार को रिया की जमानत की याचिका लगाई थी।

गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान मानशिंदे के अलावा स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्युटर अतुल सरपांडे और एनसीबी के जांच अधिकारी किरन बाबू भी मौजूद थे।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक 10 गिरफ्तारियां की हैं।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading