22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

कतर के खिलाफ हर एक मिनट, एक घंटे की तरह लगा : छेत्री

बेंगलुरू, 10 सितम्बर | भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि पिछले साल कतर के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप 2022 क्वोलीफाइंग मैच के दौरान हर एक मिनट उन्हें एक घंटे की तरह लगा था। भारत ने आज ही के दिन पिछले साल गए इस मैच में एशियन चैंपियन कतर से गोलरहित ड्रॉ खेला था। भारत के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले छेत्री बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेले थे।

छेत्री ने एआईएफएफ टीवी से कहा, ” विश्व कप क्चोलीफायर में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ खेलना सपने की तरह था। मैं अपने होटल के कमरे में बैठक केवल मैच को देख ही सकता था। मैं पूरी तरह से टीवी से चिपका हुआ था और पूरे दिल से टीम को सपोर्ट कर रहा था।”

उन्होंने कहा, ” मैं बीमार था। इसलिए मैच देखने के लिए मैदान में नहीं जा सकता था। मैदान के बाहर रहना मेरे लिए यातनाएं झेलने के समान था। हर एक मिनट एक घंटे की तरह गुजरा था। लेकिन आखिर में हमने एक यादगार परिणाम हासिल की।”

भारतीय कप्तान ने कहा कि वह टीम की मदद नहीं कर सकते थे, लेकिन परिणाम आने के बाद उन्होंने टीम के साथ मिलकर मिठाईयां खाई थी।

उन्होंने कहा, ” मैच खत्म होने के बाद मैं टीम में एक-एक करके सबसे गले मिला और मैं उनके चेहरे पर खुशी देख सकता था। मैं अपने खानपीने को लेकर पूरी तरह से सतर्क था और टीम भी इस बात को जानती थी, लेकिन मैच के बाद मैं भी सोच रहा था कि आज तो मीठा बनता है।”

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading