33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका जरूरतमंद देशों को भेज रहा वेंटिलेटर : ट्रंप

वाशिंगटन, 25 अप्रैल| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूएस अपनी जबरदस्त क्षमता के चलते जरूरतमंद देशों को वेंटिलेटर भेज रहा है। बीबीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप की डेली कोरोनावायरस ब्रिफिंग के हवाले से कहा, “वे सभी (अन्य जरूरतमंद देशों ने ) हमसे पूछ रहे थे कि क्या हम उन्हें वेंटिलेटर भेज सकते हैं और मैंने ऐसा करने पर सहमति जताई है।”

ट्रंप ने कहा, “फेडरल गवर्नमेंट के पास दस हजार वेंटिलेटर हैं और चाहने पर हम और हासिल कर सकते हैं, लेकिन हम मेक्सिको, होंडुरास, इंडोनेशिया और फ्रांस की मदद कर रहे हैं .. हम स्पेन, इटली में (वेंटिलेटर) भेज रहे हैं।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने कह कि देश फिर से काम करना शुरू कर रहा है और अमेरिकियों को चाहिए कि वे सतर्कता और स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर चेहरे को ढंकने के स्वैच्छिक उपाय करें।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस महामारी के कारण कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा पारित चौथे इकोनॉमिक प्रोत्साहन पैकेज पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम और हेल्थकेयर एनहांसमेंट एक्ट पर हस्ताक्षर किए।

अन्य ख़बरें

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

जी-7 समिट में पीएम मोदी ने कहा, ‘साझेदारी, कनेक्टिविटी और समावेशी विकास से नए विश्व का निर्माण संभव’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading