23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती मामला : 10 से 15 करोड़ की डकैती, एसएसपी ने चार टीम का किया गठन (लीड-1)

देहरादून, 9 नवंबर । वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान गुरुवार को राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में बदमाशों ने दस मिनट के अंदर पूरा शो रूम ही लूट लिया। बदमाशों ने 10 से 15 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

लूट की घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने सीओ स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है। शुरूआती जांच में घटना में संलिप्त अभियुक्तों के संबंध में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। लूट में बिहार के गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 15 से 20 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में ज्वेलरी शॉप के स्टाफ सहित कई लोगों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्र के मुताबिक सुबह बदमाश शॉप में दाखिल हुए और स्टाफ से भी मारपीट की।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह से सेम पैटर्न में रिलायंस ज्वेलर्स के स्टोर्स पर वारदातों को अंजाम दिया गया है। बदमाश मास्क और हेलमेट पहनकर दाखिल हुए थे। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों में इसी पैटर्न की तरह लूट की वारदातें हो चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading