33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिया, शोविक चक्रवर्ती की बेल याचिका खारिज

मुंबई, 11 सितंबर | मुंबई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित छह लोगों की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। रिया चक्रवर्ती को फिलहाल भायकुला जेल में ही रहना होगा।

रिया को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के इस्तेमाल मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बुधवार को रिया की जमानत की याचिका लगाई थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक 10 गिरफ्तारियां की हैं।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading