20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंस

दीपावली की मस्ती के बीच सेफ्टी को ना करें नजऱअंदाज़, बच्चों के साथ रखें इन बातों का खास ख्याल

दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है. इस दिन बेहद स्वादिष्ट मिठाईयां और पटाखे फोडऩे का लुत्फ उठाया जाता है. बच्चों के लिए यह त्योहार बेहद खास होता है. इस दिन वे नए-नए कपड़े पहनकर पटाखे-फूलझडिय़ां जलाते हैं. हालांकि, कई बार पैरेंट्स दिवाली सेलिब्रेशन में डूब जाते हैं और बच्चों पर उनका ध्यान नहीं रहता है. जिससे किसी भी तरह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनका खास ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं दिवाली पर बच्चों की सेफ्टी का ध्यान कैसे रखें.बिना मास्क बच्चों को न रखेंदिवाली से पहले प्रदूषण का काफी हद तक बढ़ जाता है. ऐसे में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है. दिवाली में जब काफी ज्यादा पटाखे जलाए जाते हैं तो उससे निकलने वाला धुआं बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए बच्चों को हमेशा मास्क पहनाएं रखें और दिवाली मजे से सेलिब्रेट करें.दीपक जलाते समय रखें ध्यानदिवाली के खास अवसर पर घर में दीये जलाए जाते हैं. ऐसे में कई बार बच्चें इस काम में मदद करते हैं. चूंकि बच्चे नटखट होते हैं, इसलिए दीये जलाते समय उनपर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि जरा सी लापरवाही हादसे को दावत दे सकती है. कई बार बच्चे दीये जलाते समय खुद का हाथ भी जला बैठते हैं. इसलिए उनका ख्याल रखें.अकेले न जलाने दे पटाखेंदिवाली की तैयारियों में कई बार पैरेंट्स इतने बिजी हो जाते हैं कि बच्चे अकेले ही पटाखे जलाने लगते हैं. ऐसे में कई बार बच्चे पटाखों की चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को साथ लेकर ही पटाखें जलाएं. ताकि बच्चा सुरक्षित रहे और दिवाली सेलिब्रेशन सेफ्टी के साथ हो.सही कपड़े ही पहनाएंकई बार फैंसी कपड़ों के चक्कर में बच्चों को दिवाली जैसे मौके पर खराब क्वालिटी के कपड़े पहचान देते हैं. ऐसे कपड़ों के आग पकडऩे का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को दिवाली पर कॉटन के कपड़े ही पहनाएं. उन्हें ऐसे ही कपड़े पहनाएं, जिनसे उनका पूरा शरीर ढका रहे.खानपान में लापरवाही न करेंदिवाली के शुभ अवसर पर बच्चे कुछ भी खा लेते हैं. पैरेंट्स उन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है. इसलिए ध्यान रखें कि इस त्योहार पर उन्हें पोषण से भरपूर चीजें ही खिलाई जाएं. ताकि वे सुरक्षित और हेल्दी रहें.

अन्य ख़बरें

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल

Newsdesk

28 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 11:14 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा अमृतकाल, तुला राशि में रहेंगे सूर्य देव

Newsdesk

Leave a Comment