24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इज़रायल, हमास के बीच मानवीय संघर्ष विराम पर प्रारंभिक समझौता: रिपोर्ट

गाजा, 15 नवंबर । इजरायल और हमास के प्रतिनिधि अस्थायी मानवीय संघर्ष विराम को लागू करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंच गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में एक जानकार फिलिस्तीनी स्रोत का हवाला देते हुए यह बात कही गई है। यह समझौता अंतर्राष्ट्रीय और अरब प्रयायों का नतीजा है।

सूत्र ने पहचान जाहिर न करने का अनुरोध करते हुए समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ को बताया कि प्रतिनिधियों को अनुमोदन के लिए दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा। समझौते को “किसी भी समय लागू किया जा सकता है”।

सूत्र ने समझौते के विवरण के बारे में बताने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि “इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा”।

उन्होंने कहा कि जल्द ही एक मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा होने की उम्मीद है, जिसके तहत इजरायल द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले हमास द्वारा बंधक बनाकर गाजा पट्टी में रखे गए नागरिकों को रिहा किया जाएगा।

 

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading