April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की कांग्रेस की पहली सूची जारी

भोपाल, 11 सितंबर | मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी की गई सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची के मुताबिक, दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह से सत्य प्रकाश शंखवार, गोहद से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, भांडेर से फूल सिंह बरैया, करैरा से प्रागी लाल जाटव, बमौरी से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोकनगर से आशा दोहरे, अनूपपुर से विश्वनाथ सिंह कुंजाम, सांची से मदन लाल चौधरी अहिरवार, आगर-मालवा से विपिन वानखेडे, हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से रामकिशन पटेल और सांवेर से प्रेमचंद गुड्ड को मैदान में उतारा गया है।

राज्य में कुल 27 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उप चुनाव होने वाले हैं, इनमें से 15 स्थानों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। यह सूची दिल्ली से जारी की गई है।

भाजपा ने अभी तक इस उप-चुनाव के लिए कोई सूची जारी नहीं की है।

अन्य ख़बरें

सूरत : 54 वर्षों से गुजरात के विकास और समृद्धि में उकाई डैम का महत्वपूर्ण योगदान

Newsdesk

शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा, छात्रों तक एनसीईआरटी की किताबें पहुंचाने पर फोकस

Newsdesk

कर्नाटक में बेटी के जन्म पर परिवार ने निकाली भव्य शोभायात्रा, समाज को दिया मजबूत संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading