26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा में हमास नेता इस्माइल हानियेह के घर पर हमला किया : आईडीएफ

येरूसलम, 16 नवंबर । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि लड़ाकू विमानों ने गाजा में हमास के वरिष्ठ नेता इस्माइल हानियेह के घर पर हमला किया।

सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बुधवार रात कहा, ”162वीं डिवीजन में 215वीं फायर ब्रिगेड ने आतंकवादी संगठन हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हनियेह के घर पर लड़ाकू विमानों से हमला किया।”

आईडीएफ ने दावा किया कि घर का इस्तेमाल आतंकवादी बुनियादी ढांचे के रूप में और अन्य चीजों के अलावा, संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बैठक स्थल के रूप में किया जा रहा था। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

इस महीने की शुरुआत में, फ़िलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि हानियेह की पोती रोआ हम्माम, जो गाजा विश्वविद्यालय में मेडिकल छात्रा थी, कथित तौर पर आईडीएफ हवाई हमले में मारी गई थी।

लेकिन, इजरायली सेना ने रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की। 4 नवंबर को गाजा में हानियेह के घर पर एक इजरायली ड्रोन ने मिसाइल दागी थी। हानियेह, जो समूह का राजनीतिक प्रमुख है, 2019 से गाजा पट्टी के बाहर तुर्की और कतर के बीच रह रहा है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में रूस प्रतिबंध विधेयक पर होगी वोटिंग :

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading