23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोविड-19 से होने वाली मौत 130,000 के पार

रियो डी जनेरियो, 12 सितंबर | ब्राजील सरकार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से और 874 मौतें दर्ज करने के बाद यहां मौत का आंकड़ा 130,000 को पार कर गया हैं। संक्रमण से अब तक कुल 130,396 मौतें हो गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड-19 के 43,718 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 4,282,164 हो गए हैं।

देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य साओ पाउलो संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हैं, जहां 882,809 मामले और 32,338 मौतें दर्ज की गई हैं, इसके बाद रियो डी जनेरियो में 240,453 मामले और 16,883 मौतें हुई हैं।

लैटिन अमेरिका में ब्राजील में कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या सबसे अधिक है।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

मध्य प्रदेश: उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों में केवल 30 प्रतिशत की समय पर अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

Leave a Comment