September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तरकाशी टनल हादसा : 10वें दिन सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचा कैमरा, सामने आई पहली तस्वीर

उत्तरकाशी, 21 नवंबर । उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के दसवें दिन मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। टनल में फंसे 41 मजदूरों की पहली वीडियो और फोटो सामने आई। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों ने एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे की मदद से सुरंग में फंसे श्रमिकों की फोटो और वीडियो बनाने में सफलता पाई।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 41 मजदूर सुरक्षित और सही हालत में हैं। इन तस्वीरों के बाहर आने के बाद सभी को थोड़ी राहत मिली है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी मजदूर कैमरे के आगे खड़े हैं और उनसे वाईफाई वॉकी-टॉकी से संपर्क भी किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद 41 मजदूरों के परिजनों ने भी राहत की सांस ली। मजदूरों से बातचीत भी की गई है, जिसमें मजदूरों ने बताया है कि उन्हें जल्दी निकाल लिया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वीडियो और तस्वीर बाहर आने के बाद साइट पर काम कर रहे अधिकारियों से बातचीत की।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading