22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु, तीन घायल

खरगोन, 21 नवंबर | मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन के ट्रक से टकराने के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। दोनों मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
बलवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार कल रात हुए हादसे में मृतकों की पहचान राेहित गुर्जर और महेंद्र गुर्जर के रूप में हुयी है। घायलों में पंकज, गणेश और नारायण शामिल हैं। बताया गया है कि एक वाहन में सवार कुछ ग्रामीण इंदौर से लौट रहे थे, तभी पडाली गांव के पास उनका चारपहिया वाहन आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। घायलों को तुरंत बड़वाह के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading