25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

दिल्ली में नाबालिग ने चाकू गोदकर की युवक की हत्या

नई दिल्ली, 22 नवंबर । दिल्ली में लूटपाट के इरादे से नाबालिग ने 18 वर्षीय एक युवक को पहले गला घोंटकर बेहोश कर दिया और फिर एक नाबालिग ने चाकू से कई वार किए, इससे युवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11.15 बजे पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में 16 साल के एक लड़के ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, “घटना की जांच के दौरान, नाबालिग को पकड़ लिया गया और अपराध में इस्तेमाल चाकू उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।”

डीसीपी ने कहा,“हत्या के पीछे का कारण डकैती थी। आरोपियों ने पहले युवक का गला दबाया. जब वह बेहोश हो गया, तो आरोपी ने उससे लगभग 350 रुपये लूटने से पहले उस पर कई बार चाकू से वार किया।”

डीसीपी ने कहा, “युवकको जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

डीसीपी ने आगे कहा कि मृतककी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading