23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में परीक्षा परिणाम के डर से छात्रा ने आत्महत्या की

चेन्नई, 12 सितम्बर | मेडिकल के लिए अखिल भारतीय पात्रता परीक्षा-नीट का आयोजन रविवार को होना है लेकिन उससे एक दिन पहले मदुरई की एक परिक्षार्थी ज्योति श्रीदुर्गा ने आत्महत्या कर ली। मुरुगासुंदरम के एक पुलिसकर्मी की बेटी श्रीदुर्गा ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगा ली।

अपनी आत्महत्या के कारणों के बारे में श्रीदुर्गा ने लिखा है कि उसकी परीक्षा की तैयारी अच्छी थी लेकिन वह परीक्षा के परिणाम को लेकर भयभीत थी।

अपने सुसाइड नोट में श्रीदुर्गा ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार ना माना जाए और साथ ही उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है।

इसी तरह की एक घटना में बुधवार को नीट के ही एक परीक्षार्थी विग्नेस ने आत्महत्या कर ली थी।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading