जबलपुर की चरगवां थाना पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के मामले में मध्य प्रदेश बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा समेत राजुल यादव नाम के युवक पर मामला दर्ज किया है |
वही मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि चरगवां थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जहां 12 नवंबर को मंडल अध्यक्ष राजा जैन के साथ कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा और राजुल यादव के द्वारा मारपीट की गई थी मामले को विवेचना में लेते हुए सौरभ नाटी शर्मा और राजुल यादव पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है…
बाइट :– प्रियंका शुक्ला एडिशनल एसपी जबलपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


