September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

पंजाब : बीएसएफ ने हथियारों का जखीरा जब्त किया

फिरोजपुर, 12 सितंबर | पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हथियारों का जखीरा जब्त किया। 124 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने स्मगल के लिए जा रहे तीन एके 47, छह मैगजीन, 91 राउंड्स, दो एम16 राइफल, 4 मैगजीन और 57 राउंड्स, दो पिस्तौल, 4 मैगजीन और 20 राउंड्स बरामद किए हैं।

बीएसएफ ने कहा कि उसके सतर्क सैनिकों ने एक बार फिर भारत विरोधी हथियारों के खेप को ले जाने में विफल कर दिया।

पंजाब फ्रंटियर में बीएसएफ ने इस साल अब तक 394.742 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। तस्करी के इन मामलों में अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीएसएफ ने यहां से अब तक 10 पाकिस्तान घुसपैठियों, 32 विभिन्न प्रकार के हथियार, 57 मैगजीन, 650 गोला-बारूद, 6 पाकिस्तानी मोबाइल फोन और 10 पाकिस्तान सिम कार्ड जब्त किए हैं।

भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं की रक्षा करने के लिए 2.65 लाख जवान तैनात किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

मथुरा: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक

Newsdesk

20 सितंबर का पंचांग: ‘बप्पा’ की विशेष पूजा और विसर्जन होगा, दोपहर 3:23 बजे तक रहेगा सौभाग्य योग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading