23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतरा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतरा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसके बाद आज फिल्म का पहला लुक और इसका टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी शानदार है. इस टीजर में एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी को एक भयानक और दिलचस्प रूप में दिखाया गया है, जिसे देख वाकई दर्शकों की नींद उडऩे वाली है. टीजर देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि ये पहली फिल्म से ज्यादा रहस्मयी और शानदार होने वाली है. टीजर की बात करें तो, इसकी शुरुआत ऋषभ को भयानक जंगल में भागते हुए देखा जा रहा है. बैकग्राउंड में एक खूंखार म्यूजिक भी सुनाई दे रही है. टीजर को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बता दें कि, पिछले साल ग्लोबल स्तर पर तहलका मचा दिया था. फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों दीवाना बना दिया था. अब पहले पार्ट के बाद फिल्म के अगले पार्ट का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं कांतारा चैप्टर 1 के अगले साल 7 भाषाओं कांतारा चैप्टर’ को हिंदी और कन्नड़ सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग दिसंबर के अंत में शुरू होगी. फिलहाल फिल्म के कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म का पहला लुक असाधारण कहानी से भरी एक समानांतर दुनिया की यात्रा को दर्शाता है. तो एक ऐसे गहन अनुभव के लिए तैयार हो जाइए जो भाषाई सीमाओं से परे है और दुनिया भर के दर्शकों पर गरहा प्रभाव छोडऩे का वादा करता है.

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

Leave a Comment