26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : भाइयों ने मिलकर कर दी बहन के आशिक की हत्या, 5 गिरफ्तार

औरंगाबाद, 5 दिसंबर । बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को महेंद्र यादव की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जांच के बाद यह बात सामने आई कि भाइयों ने ही मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

दरअसल, यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है जहां मुर्गी बिगहा गांव में उत्तर कोयल नहर से एक 32 वर्षीय व्यक्ति का शव 27 नवंबर को बरामद हुआ था।

शुरू में मृतक की पहचान नहीं हुई, लेकिन 28 नवंबर में मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के ही छालीदोहर गांव निवासी तेज नारायण यादव के पुत्र महेंद्र यादव के रूप में की गई।

मृतक के परिजनों द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। दर्ज प्राथमिकी में 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी मो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि इस मामले के अनुसंधान के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

उन्होंने बताया कि पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा था।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की बहन से मृतक का संबंध था। बताया गया कि आरोपियों ने अपनी ही बहन से पहले महेंद्र को फोन कर बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को नहर के पास फेंक दिया गया।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading