September 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सितारों से जुड़े ड्रग मामले की जांच के लिए तैयार एनसीबी

Deepika

मुंबई, 26 सितंबर | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करीब तीन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से पूछताछ करने के लिए तैयार है।

इनमें दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं, जिनसे कोलाबा में एनसीबी गेस्ट हाउस में पूछताछ किए जाने की संभावना है, जो सुबह 10 बजे के आसपास होगी। वह अकेले एनसीबी के सामने पेश होंगी और उनके अभिनेता पति रणवीर सिंह उनके साथ नहीं होंगे।

इसी तरह सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को सुबह 11 बजे के आसपास बलार्ड पियर में एनसीबी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना है।

दक्षिण मुंबई में दोनों स्थान बमुश्किल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और मुंबई पुलिस ने एहतियात के तौर पर पर्याप्त सुरक्षा तैनात की है।

रिया चक्रवर्ती के बाद, ये तीनों अभिनेत्रियां एनसीबी रडार के अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी स्टार हैं।

अन्य ख़बरें

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है

Newsdesk

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading