22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

इन फ्लाइट मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए जियो ने एयरोमोबाइल से किया करार

मुम्बई, 25 सितम्बर | रिलायंस जियो ने पैनासोनिक एवियोनिक्स कारपोरेशन की इकाई एयरोमोबाइल के साथ करार किया है। इस करार के तहत भारत में पहली इन फ्लाइट मोबाइल कनेक्टिविटी सर्विस शुरू की जाएगी, जो जियोपोस्टपेड प्लस यूजर्स के लिए मान्य होगी। जियो ने एक बयान जारी कर कहा है कि इन फ्लाइट सर्विस से विदेश जाने वाले भारतीय यात्रियों को फ्लाइट के दौरान भी व्बाइस और डाटा सर्विस पाने का हक मिलेगा। साथ ही यह सब उन्हें काफी सस्ते दर में मिलेगा।

जियो के इन फ्लाइट पोस्टपेड प्लान्स 499, 699 और 999 रुपये के हैं। इनमें से हर की वैधता 24 घंटे की होगी। यह वैधता फ्लाइट के दौरान पहले कॉल लेने के साथ शुरू हो जाएगी। इसमें 100 मिनट का आउटगोइंग कॉल, 100 एसएमएस और क्रमश: 250एमबी, 500एमबी और 1जीबी तक का डाटा मिलेगा।

इस साझेदारी के दायरे में आने वाले पार्टनर एअरलाइन एमिरेट्स, एतिहाद एअरवेज, लुफ्तांसा, वर्जिन अटलांटिक, एगेर लिंगुस, एअर सर्बिया, एलिटालिया और कैथे पैसिफिक हैं।

अन्य ख़बरें

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

नोएल टाटा समूह की छह कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment