28.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 61 नए मामले आए

सियोल, 26 सितंबर | दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोनावायरस के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां पहली बार दैनिक मामलों की संख्या 100 के नीचे आ गई है। यह देश सियोल क्षेत्र में हुए क्लस्टर संक्रमण से जूझ रहा है। समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार, अब यहां मामलों की कुल संख्या 23,516 हो गई है।

शनिवार को पहली बार दैनिक संक्रमणों के आंकड़े 100 से कम रहे। इससे पहले शुक्रवार को 114 नए मामले दर्ज किए गए थे।

हाल में हुई मामलों की वृद्धि के पीछे मुख्य रूप से उत्तरी सोल के एक चर्च में क्लस्टर संक्रमण और 27 अगस्त को आयोजित की गई एक सरकार विरोधी रैली को जिम्मेदार ठहराया गया था।

वहीं इस दौरान हुई 4 मौतों के बाद मृत्यु संख्या 399 हो गई है। अब देश में मृत्युदर 1.7 प्रतिशत है।

केडीसीए ने कहा है कि देश ने 3 जनवरी के बाद से अब तक 22,90,345 कोरोनावायरस परीक्षण किए हैं।

अन्य ख़बरें

भारत की सोच दुनिया को एकता का रास्ता दिखा सकती है : आरएसएस

Newsdesk

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते करेंगी भारत का दौरा

Newsdesk

ट्रंप को भारत पर की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय अमेरिकी नेताओं की आलोचना का करना पड़ रहा सामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading