September 1, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

किडनी के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं लाल अंगूर, जबरदस्त हैं फायदे

किडनी की सेहत के लिए लाल अंगूर किसी वरदान से कम नहीं है. इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती हैं. दरअसल, किडनी के मरीज अपनी डाइट को बेहतर बनाकर कई तरह की प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं. उनके लिए कई चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इनमें से एक है लाल अंगूर , जो बेहद फायदेमंद माना जाता है. आइए जानते हैं यह किडनी पेशेंट के लिए कैसे और क्यों बेहतर माना जाता है…किडनी के लिए क्यों फायदेमंद लाल अंगूरविटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स का स्रोतअंगूर विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी की बीमारी को बढऩे से रोकने में मदद करते हैं और हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज और दूसरी कई बीमारियों से बचाने का काम करता है. अंगूर में 75 ग्राम करीब आधा कप अंगूर में 1.5 मिलीग्राम सोडियम, 144 मिग्म पोटैशियम, 14 मिलीग्राम फास्फोरस और 0.5 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसलिए ये फायेदमंद माना जाता है.किडनी पेशेंट्स अंगूर को कैसे खाएंएक रिसर्च के मुताबिक,अंगूर के पाउडर का सेवन करने वालों में किडनी के पेशेंट्स के लिए अच्छा पाया गया है. डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए.2. लाल अंगूर का सेवन स्नैक्स और सलाद की तरह कर सकते हैं.3. अलग-अलग रेसिपी में लाल अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं.किडनी के मरीज इस तरह रखें ख्यालकिडनी पेशेंट्स खास तरह की डाइट फॉलो कर समस्याओं से बच सकते हैं. डॉक्टर भी उन्हें सही डाइट की सलाह देते हैं. हालांकि, किडनी को कितना डैमेज हुआ है, ये इस बात पर भी निर्भर करता है. इसलिए बेहतर है कि किडनी एक्सपर्ट और डायटीशियन की सलाह पर डाइट चार्ट बनाए और उसे फॉलो करें. इससे ब्लड से वेस्ट को कम कर किडनी को काम में सुधार होता है.

अन्य ख़बरें

बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 12 बेड आरक्षित

Newsdesk

योग में विशेष है ‘महामुद्रा’ का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर एफडीए ने घी के 10 बैचों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर रोक लगाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading