साउथ फिल्म हाय नन्ना बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही है. फिल्म में एक्टर नानी और मृणाल ठाकुर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में दर्शक फिल्म को अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं. फिल्म 7 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और पहले दिन ही इसने 4.9 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. वहीं अब फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और इन चार दिनों में इसने 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो हाय नन्ना ने जहां पहले दिन 4.9 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 4.05 करोड़ रहा था. तीसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने 7.6 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. वहीं अब चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने संडे को 8 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.05 करोड़ रुपए हो गया है.बता दें कि हाय नन्ना ने अपने चौथे दिन के कलेक्शन में विक्की कौशल की बायोग्राफिकल फिल्म सैम बहादुर को मात दे दी है. सैम बहादुर 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के सेकेंड संडे (10वें दिन) भी सैम बहादुर ने 7.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. यह कलेक्शन नानी की हाय नन्ना से कम है जिसने 8 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म हाय नन्ना की स्टोरीलाइन दर्शकों का दिल जीत रही है. यह बाप-बेटी की जिंदगी के खूबसूरत रिश्ते की कहानी है. फिल्म में मृणाल ठाकुर के अलावा श्रुति हासन भी अहम किरदार निभाती नजर आई है.


