34 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीर में मुठभेड़ स्थल पर घायल युवक ने तोड़ा दम

श्रीनगर, 28 सितंबर | दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिरहामा में शुक्रवार को मुठभेड़ स्थल पर एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर गोलीबारी खत्म होने के बाद वहां गए यासीन अहमद राथर, एक जिंदा ग्रेनेड के अचानक फटने से घायल हो गया था।

अनंतनाग के एसएसपी संदीप चौधरी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने तीन ग्रेनेड दागे थे। दो विस्फोट हुए, जबकि तीसरे को मलबे से बरामद नहीं किया जा सका। घायल व्यक्ति को वह ग्रेनेड मलबे से मिला था और वह उठाते समय फट गया।”

वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह मुठभेड़ शुक्रवार को हुई थी और इसमें लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट, सात की मौत; कई घायल

Newsdesk

सरकार की ‘बदनीयत’ बेनकाब, महिला आरक्षण पर कर रही दिखावा: अखिलेश यादव

Newsdesk

‘ओसामा और जाकिर नाइक के हमदर्दों की राजनीतिक साजिश’, खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading