33.7 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Lजनगणना वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के सुपरवाइजर एवं प्रगणको के द्वितीय बैच का 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ



डिंडोरी सी टाइम्स । जनगणना वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के सुपरवाइजर एवं प्रगणको के द्वितीय बैच का 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 21/04/2026 से दिनांक 23/04/2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में आरम्भ हुआ उक्त प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा द्वारा समस्त प्रशिक्षार्थी को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई इसके साथ ही उक्त कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने एवं  सभी के द्वारा टीम भावना से कार्य करने, भीषण गर्मी में कार्य के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए । एसडीएम वर्मा द्वारा उक्त प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी से सर्व मास्टर ट्रेनर ,सर्व प्रशिक्षार्थी को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मूलभूत सुविधाएं प्रदाय करने संबंधी निर्देश दिए गए ।
इसके साथ ही 16अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य आमजनों के द्वारा स्वगणना हेतु प्रचार प्रसार एवं सभी को स्वगणना हेतु प्रेरित करने के निर्देश प्रदाय किए गए ।
गौरतलब है कि ग्राम भीमडोंगरी प ह न 24 में शतप्रतिशत स्वजनगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है इस के लिए श्री वर्मा द्वारा सम्बंधित हल्का पटवारी,प्रगणक ,मोवेलाइजर एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग की सराहना की गई एवं सभी प्रगणकों को इस कार्य हेतु प्रेरित किया गया ।
निरीक्षण के दौरान आर पी मार्को तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी  द्वारा जनगणना  में समस्त प्रगणको को फील्ड में आवश्यक सहयोग एवं सुपरवाइजर के द्वारा कार्य में तकनीकी मार्गदर्शन देने की बात कही गई ।
उक्त निरीक्षण के दौरान श्रीमती रीना राठौर सीएमओ नगर परिषद शहपुरा ,बी एस धुर्वे नायब तहसीलदार रैपुरा, डी के श्रीवास्तव प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय एवं समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

—————————————————

अन्य ख़बरें

बच्चियों का पीछा कर परेशान करने वाले बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

Newsdesk

बरगी नहर में 3 बच्चियां बहीं, सालीवाड़ा की घटना

Newsdesk

बच्चों को राहत : नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading