33.7 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 3.3 करोड़ के करीब

वाशिंगटन, 28 सितंबर | वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.3 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 996,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि सोमवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 32,977,556 हो गई, वहीं मौतों की संख्या 996,674 हो चुकी थी।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण के 7,113,666 मामलों और 204,750 मौतों के साथ कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देश है।

वहीं भारत मामलों की ²ष्टि में 5,992,532 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश की मौत का आंकड़ा 94,503 तक पहुंच गया है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (4,717,991), रूस (1,146,273) कोलम्बिया (813,056), पेरू (800,142), मैक्सिको (730,317) स्पेन (716,481), अर्जेंटीना (711,325), दक्षिण अफ्रीका (670,766), फ्रांस (552,473), चिली (457,901), ईरान (446,448), ब्रिटेन (437,516), बांग्लादेश (359,148), इराक (349,450) और सऊदी अरब (333,193) हैं।

वर्तमान में संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 141,741 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देशों में मैक्सिको (76,430), ब्रिटेन (42,077), इटली (35,835), पेरू (32,142), फ्रांस (31,675), स्पेन (31,232), ईरान (25,589), कोलम्बिया (25,488),रूस (20,239), दक्षिण अफ्रीका (16,398), अर्जेंटीना (15,749), चिली (12,641), इक्वाडोर (11,279) और इंडोनेशिया (10,386) है।

अन्य ख़बरें

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

Newsdesk

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

Newsdesk

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading