29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

तेलुगु फिल्म हनुमान का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, इंडियन सुपरहीरो के अवतार में तेजा सज्जा ने उड़ाए होश

तेजा सज्जा स्टारर तेलुगु सिनेमा की सुपरहीरो फिल्म हनुमान का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है. ट्रेलर बेहद दमदार है और इसे देखकर यकीन मानिए रौंगटे खड़े हो जाएंगे.इसमें पौराणिक कथाओं और कल्पना का मिश्रण दिखाया गया है.ट्रेलर की शुरुआत में तेजा सज्जा समुद्र की अथाह गहराइयों में नजर आते हैं. इसके बाद भगवान हनुमान का वर्णन करते हुए बैकग्राउंड साउंड आती है और फिर गदा लिए हनुमान जी की बड़ी सी प्रतिमा दिखती है और फिर तेजस जंगल में चीते से भी तेज दौड़ते हुए नजर आते हैं. एक के बाद एक ये सीन्स रौंगटे खड़े कर देने वाले हैं.इसके बाद तेजा जमीन पर अपना मुक्का मारते हैं और दुश्मन हवा में उड़ जाते हैं. ये सब देखकर गांववाले हनुमान का जयकारा लगाते हैं. फिर तेजा बड़ी सी चट्टान अपने हाथों में लिए नजर आते हैं जिसे देखकर गांववालों के होश उड़ जाते . फिर एक घटना घटती है और तेजस श्री राम का जयकारा लगाते हुए भगवान हनुमान जितने बलवान नजर आते हैं. ट्रेलर में काफी एक्शन भी देखने को मिला है. ओवरऑल फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है. बैकग्राउंड में संस्कृत श्लोक इसे और शानदार बना रहे हैं. तेलुगू सुपरहीरो फिल्म हनुमान में तेजा सज्जा के अलावा विनय राय, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथ कुमार, राज दीपक शेट्टी, वेनेला किशोर और कई अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.हनुमान काल्पनिक गांव अंजनदारी पर बेस्ड है. इस फिल्म को प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है. यह फिल्म अपनी पहली किस्त के रूप में एक नया सिनेमैटिक यूनिवर्स बनने के लिए तैयार है. ये फिल्म अगले साल यानी 12 जनवरी 2024 को संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी.

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

Leave a Comment