बीजिंग, 29 सितम्बर | चीनी विकलांग संघ के आंकड़े बताते हैं कि 2019 के अंत तक चीन ने कुल करीब 25.5 लाख विकलांग महिलाओं को गरीबी से छुटकारा दिलाने में मदद की। इसके चलते विकलांग महिलाओं की जीवन स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। 2019 के अंत तक चीन में कुल 38.86 लाख विकलांग महिलाएं बुनियादी निर्वाह भत्ते का आनंद ले रही हैं। 66.47 लाख विकलांग महिलाओं को भत्ता मिल रहा है। साथ ही 19.45 लाख विकलांग महिलाओं ने व्यवसायिक प्रशिक्षण लिया है और 25.4 लाख ने नौकरियां हासिल की हैं।
चीनी विकलांग संघ की अध्यक्ष चांग हाईदी ने कहा कि संघ गरीबी उन्मूलन, शिक्षा और रोजगार आदि क्षेत्रों को बड़ा महत्व देकर विकलांग महिलाओं की सेवा को मजबूत करता है। ताकि उनके जीवन अधिकार की स्थिर गारंटी की जाए और विकास अधिकार को और अच्छी तरह साकार किया जा सके।


