35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार की रात जबलपुर के बरगी पहुंचे,

जबलपुर :- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार की रात जबलपुर के बरगी पहुंचे, इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थी। जैसे ही शिवराज सिंह चौहान बरगी पहुंचे तो वहां पर बच्चों और महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। कड़कड़ाती ठंड में भी बच्चे काफी देर तक शिवराज सिंह चौहान के पास रहे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मामा हमेशा भांजे-भांजियों के साथ है। आई लव यू …। मामा का रिश्ता प्यार का रिश्ता है। और भाई-बहन का रिश्ता विश्वास का। शिवराज सिंह ने कहा कि मैं प्यार और विश्वास का रिश्ता कभी टूटने नहीं दूंगा। ये आपकों विश्वास दिलाता हूं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और सरकार आपकी अपेक्षाओं को पूरा करेगी। और मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। आपको छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। और हम सब मिलकर प्रदेश को और बरगी को विकास के पद पर लेकर जाएंगे।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading