35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

हजारीबाग में पुलिसकर्मी ने 28 राउंड फायरिंग कर फैलाई दहशत

रांची, 26 दिसंबर । झारखंड के हजारीबाग में नशे में धुत्त पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से 28 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि अंधाधुंध फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में किया।

फिलहाल उसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक उसे जेल भेजा जाएगा।

घटना सोमवार देर शाम की है।

बताया गया कि पीसीआर ड्यूटी में तैनात बृजनंदन नामक एएसआई ने हजारीबाग जिला पुलिस लाइन से बाहर निकला और सड़क पर खड़े होकर फायरिंग करने लगा।

पहली बार उसने करीब 6 राउंड गोलियां हवा चलाईं। इसके बाद वह वापस बैरक गया और रिवॉल्वर में गोलियां भरकर फिर बाहर आकर फायरिंग करने लगा।

इससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

बताया जाता है कि मैगजीन में 35 गोलियां होती हैं, जिसमें से उसने 28 गोलियां चलाईं।

गोलियों की आवाज से पुलिस लाइन में रह रहे जवानों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद दो जवानों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर एसआई बृजनंदन को पकड़ा। फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस लाइन के मेजर देवव्रत ने कहा कि पुलिस लाइन में गोलीबारी हुई है।

हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा है कि इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading