November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नोएडा में पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने मेड पर किया हमला

ग्रेटर नोएडा, 3 जनवरी । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में एक पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक मेड पर हमला बोल दिया। मेड 18 फ्लोर पर काम करने जा रही थी।

कुत्ते ने मेड के हाथ पर इतने बुरे तरीके से काटा जिससे उसके हाथ पर कई जगह गहरे जख्म हो गए हैं। हाथ से मांस निकल आया है।

महिला को इलाज के लिए गौर सिटी के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बात की शिकायत करने पर कुत्ते मालिक ने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता भी की।

महिला मेड के पति नवीन कुमार ने बिसरख थाने में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी बबिता गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में घरेलू कार्य करती है। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे सोसाइटी के बी टावर में 18 फ्लोर पर काम करने जा रही थी। इस समय फ्लैट संख्या 1812 का मालिक हजारी लाल के कुत्ते ने बबिता को बर्बरतापूर्वक काट लिया। जिससे बबीता के शरीर पर गंभीर चोटे आई हैं। मेंटेनेंस टीम द्वारा बचाए जाने पर कुत्ते के मालिक ने सभी के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

Leave a Comment