September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के पिता का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

रायपुर 8 जनवरी । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सोमवार को निधन हो गया, वे 89 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे । नंद कुमार बघेल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है।

भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का सोमवार की सुबह निधन हो गया वे पिछले तीन माह से राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती चल रहे थे । पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने एक्स पर अपने पिता के निधन की सूचना देते हुए लिखा है दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी नंदकुमार बघेल का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है, मेरी छोटी बहन के विदेश से लौट के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे ग्रह ग्राम कुरूदडीह में होगा।

बघेल ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें उनके साथ पिता भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading