April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने चार ग्रामीणों की हत्या की

इंफाल, 11 जनवरी । मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक पिता और उसके बेटे सहित चार ग्रामीणों की हत्या कर दी।

इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा, ”बिष्णुपुर जिले के अकासोई गांव के चार ग्रामीण बुधवार को चुराचांदपुर जिले के नजदीकी जंगली इलाकों में जलावन इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान कुकी उग्रवादियों ने उनका अपहरण कर लिया और फिर उनकी हत्या कर दी।”

मृतकों के शव गुरुवार को पुलिस टीम ने बिष्णुपुर जिले के कुंबी से बरामद किए। मृतकों की पहचान इबोम्चा सिंह (51) और उनके बेटे आनंद सिंह (20), रोमेन सिंह (38) और दारा सिंह (37) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने विभिन्न कुकी संगठनों द्वारा संचालित सोशल मीडिया नेटवर्क पर शवों को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को बरामद किया। सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

अन्य ख़बरें

चंद्रबाबू नायडू, अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में गूगल क्लाउड एआई हब की नींव रखी

Newsdesk

सूरत : 54 वर्षों से गुजरात के विकास और समृद्धि में उकाई डैम का महत्वपूर्ण योगदान

Newsdesk

शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा, छात्रों तक एनसीईआरटी की किताबें पहुंचाने पर फोकस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading