November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राम भक्तों के सत्कार के लिए सरकार तैयार, रैन बसेरे और अलाव के लिए 10 करोड़ जारी

अयोध्या, 12 जनवरी । अयोध्या आने वाले सभी तरह के श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। गरीब तबके के श्रद्धालुओं को ठंड और शीतलहर के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से रहने की व्यवस्था रैन बसेरों में कराई जाए, इसके लिए रैन बसेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

अयोध्या धाम में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था होगी और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से अयोध्या को 10 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की गई है।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में अयोध्या धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर जरूरत का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में उनके दर्शन के लिए रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु देश ही नहीं विदेश से भी आएंगे। ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में अयोध्या धाम में रैन बसेरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा धाम में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को कंबल वितरित किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment