November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के साथ शुरू हुआ माघ मेला

प्रयागराज, 15 जनवरी । सर्द हवाओं और ठंडे तापमान का सामना करते हुए, लाखों श्रद्धालुओं ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नदियों में पवित्र डुबकी लगाई, जो माघ मेले की शुरुआत का प्रतीक है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, ”अर्धसैनिक बलों की कंपनियों सहित लगभग 5,000 कर्मियों की तैनाती के बाद पूरा मेला परिसर एक किले में तब्दील हो गया है और श्रद्धालुओं ने आधी रात से ही पवित्र स्नान करना शुरू कर दिया है।”

मेला पुलिस ने 15 जनवरी के स्नान के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है और इस अवसर पर लगभग 70 लाख श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान करने की संभावना है।

मकर संक्रांति 53 दिवसीय माघ मेले का पहला प्रमुख स्नान दिवस है।

पहले प्रमुख स्नान के लिए गंगा तट पर 22 स्नान घाट और दो नाव घाट समेत कुल 24 घाट तैयार किये गये हैं।

श्रद्धालुओं को फिसलने से बचाने के लिए पूरे घाटों और पहुंच क्षेत्रों पर युद्धस्तर पर ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल करने के साथ-साथ पुआल बिछाने का काम भी किया गया।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment