26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

हैदराबाद, 15 जनवरी । तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक कार और ऑटो रिक्शा में हुई जाेेरदार टक्कर के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

घायलों को महबूबाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

संक्रांति के दिन जिले के गुडुरु मंडल के चिन्नयेल्लापुर गांव के रहने वाले एक परिवार पर तब विपत्ति आई जब वे नागार्जुन सागर के पास एक मंदिर के दर्शन करने के बाद रविवार रात ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे।

जिले के लोगों का एक अन्य समूह भी गुंजेडू में एक मंदिर के दर्शन के बाद कार में घर लौट रहा था।

मृतकों की पहचान एस्लावथ श्रीनु, उनकी मां और दो बच्चे ऋत्विक और ऋत्विका के रूप में हुई।

कार में एक चिकित्सक और दो युवक सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चला रहा शख्स नशे में था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

बौद्ध धरोहर को नया जीवन देगा भारत, पीएम मोदी बोले- उज्बेकिस्तान के साथ मिलकर करेगा संरक्षण

Newsdesk

संघ प्रमुख के हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान का मौलाना साजिद रशीदी ने स्वागत किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading