सैन फ्रांसिस्को, 10 अक्टूबर | एप्पल 13 अक्टूबर को होने वाले एक डिजिटल इवेंट के दौरान आईफोन 12 सीरीज पर से पर्दा उठाने की तैयारी कर चुका है। नए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो के लिए प्री-ऑर्डर 16 या 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे।
इन फोन्स की शिपिंग हालांकि 23 या 24 अक्टूबर से शुरू होगी।
चाइनीज लीकर कांग के मुताबिक आईफोन 12 मिनी के लिए प्री-ऑर्डर 6 या 7 नवम्बर से शुरू होगा और इसकी शिपिंग 13 या फिर 14 नवम्बर से शुरू होगी।
इसी तरह आईफोन 12 प्रो मैक्स के लिए प्री-ऑर्डर 13 नवम्बर को शुरू होगी और इसकी शिपिंग 20 या 21 नवम्बर से शुरू होगी।
एप्पल आईफोन 12 सीरीज के तहत चार फोन लॉन्च करने वाला है।


